हरियाणा के डबवाली में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर मूसेवाला की मां का दर्द छलका है। उन्होंने कहा, “ये उसकी आत्मा पर हमला है।” सिद्धू की हत्या को भले ही काफी समय बीत चुका हो, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें नहीं भूले हैं।















