भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया थाना मीरापुर का भ्रमण। थाना प्रभारी मीरापुर ने बच्चों को दी पुलिस कार्यशैली की जानकारी।जनपद में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना मीरापुर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को थाना परिसर, कार्यालय, कम्पयूटर कक्ष, थाना प्रभारी कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
थाना प्रभारी मीरापुर दिनेश चन्द्र द्वारा स्कूली बच्चों को पुलिस कार्यशैली, अपराधों की रोकथाम में पुलिस की भूमिका सहित अन्य जानकारी देते हुए बच्चों को प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करना, शिकायत लिखवाना, आनलाइन रिपोर्ट, डायल 112 आदि की जानकारियां दी गयी । थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, पुलिस से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप निर्भिक होकर अपनी शिकायत पुलिस थाना आकर कर सकते है या आपातकालीन 112 नम्बर डायल कर अपनी शिकायत बता सकते है। कभी भी कोई परेशानी होने पर बिना संकोच के पुलिस को सूचित करें, पुलिस 24 घंटे मदद करने के लिए तैयार है। साथ ही बच्चे अपनी जेब में विद्यालय का पहचान कार्ड, अभिभावक का मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप की जानकारी अवश्य रखें ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता की जा सके। इसके अलावा थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने व अपने परिजन व आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी स्कूली बच्चों को विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जैसे महिला हेल्प लाईन 1090, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 के साथ- साथ साइबर फ्रॉड से बचने व सोशल मीडिया का सही व सुरक्षित इस्तेमाल करने हेतु विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया















