खाद्य व्यापारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की रेंडम चेकिंग ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। खाद्‍य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहारनपुर के नेतृत्व में जनपद में खाद्य व्यापारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की रेंडम चेकिंग की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व सहायक आयुक्त खाद्य सहारनपुर मंडल द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहारनपुर ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में जनपद में खाद्य व्यापारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की रेंडम चेकिंग की गई।

कोई खाद्य कारोबरकर्ता बिना लाइसेंस अथवा बिना पंजीकरण के तो खाद्य कारोबार का संचालन नहीं कर रहा है। इनके द्वारा रोहाना, पुरकाजी, दाल मंडी, पान मंडी, लोहिया बाजार, आलू मंडी, खोया मंडी, व खतौली में प्रतिष्ठानों की रेंडम चेकिंग की गई। चेकिंग टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार मुजफ्फरनगर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह सहारनपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार कौशल सम्मिलित रहे। इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य मुजफ्फरनगर डॉ. चमन लाल ने बताया कि यह चेकिंग 20 मई तक इसी प्रकार की जाएगी ओर 30 जून तक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में 260 सर्विलांस नमूने,दुग्ध के 60,पनीर के 40,खोया के 60,आइसक्रीम के 30, आइस कैंडी के 20, शरबत के 10 व ड्राई फ्रूट्स के 10 संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts