भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अन्तर्गत पंचायत सभागर ग्राम भैंसी विकासखंड खतौली में। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव की महिला, किशोरियों ओर पुरुष वर्ग को जागरूक करने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं किशोरियों के मध्य भारत सरकार द्वारा चलायी गयी साप्ताह थीम तीन नये कानूनों के बारे में विस्तारपुर्वक चर्चा की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में पूजा नरूला, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, ने कार्यक्रम में दहेज कुप्रथा बाल विवाह तथा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायता पर चर्चा कर जागरूक किया गौरव मलिक, पैरालीगल वांलटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा। भारत सरकार द्वारा चलाये गये हैल्प लाईन नम्बरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित,ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भैंसी का पूर्ण सहयोग रहा सुषमा शर्मा, पैरामैडिकल स्टॉफ नर्स,धनीराम, पैरालीगल वॉलटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री सृष्टि सिंह, ग्रामीण समाज विकास केन्द्र, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा गांव में रहने वाली महिलाएं एव पुरुषो द्वारा प्रतिभाग किया गया।















