मुज़फ्फरनगर। एमएजेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।किरन कुमारी ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नारायण शर्मा और पल्लवी गौर ने संयुक्त रूप से 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोहित कुमार ने 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
किरन कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। नारायण शर्मा और पल्लवी गौर ने भी विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और विभाग की लाइब्रेरी में उपलब्ध उच्च कोटि की पुस्तकों को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारक बताया।
मोहित कुमार ने कहा कि श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पढ़ाई के कारण ही उनका बचपन का सपना साकार हो सका।
श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए गम्भीरता से ज्ञान अर्जित करना चाहिए।
विभागध्यक्ष रवि गौतम ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक शानदार सम्भावनाएँ हैं और यह उनके मजबूत भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















