बांदा। विटामिन ए सम्पूरण माह प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाता है इसके अन्तर्गत 6 माह के अन्तराल पर विटामिन ए की खुराक से 09 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को अच्छादित किया किया जाता है। राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार जनपद बांदा में 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 256243 है। छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस जो प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मनाये जाते हैं, पर विटामिन एश् की खुराक दी जायेगी। प्रत्येक आशा एवं आंगनवाडी इस कार्यक्रम में बच्चों को सत्र स्थल पर लाने का कार्य करेगी, जिससे आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चें वंचित न रहने पायें । आज डा. रेखा रानी अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चित्रकूट धाम मण्डल, बांदा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह चरण 9 जुलाई से 9 अगस्त तक चलाया जाना है। डा. विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा लोगों को विटामिन ए सम्पूर्ण माह में प्राप्त लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि ।2-5 वर्ष तक के बच्चों मृत्यु दर में कमी लाना ।रतौंधी से बचाव । कुपोषण से बचाव एवं उपचार ।नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ आशिक प्रतिरक्षित (ड्राप आउट),बच्चों का प्रतिरक्षण है।
इस अवसर पर डा. सुनीता सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय बांदा, डा. अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. आरएन प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. पीके पाण्डेय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, कु.अवतिका तिवारी डीएमसी यूनीसेफ, राधा शर्मा, एआरओ आरआई, रोहित कुमार सिंह वीसीसीएम यूएनडीपी, प्रेमचन्द्र पाल यूएचसी एनयूएचएम उपस्थित रहे।















