भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। कस्बे के बुढाना रोड़ पर स्थित राजाराम विहार में मेकेनिक के पास पिकप गाड़ी में काम कराने आये पिकप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में धू धू कर जल उठी। पिकप में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। पास खड़ी एक बाइक भी चपेट में आ गई बाइक का कुछ हिस्सा आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
पास ही इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस के शीशे भी चटक गए।पिकप में आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी बृजेश शर्मा मौके पर पँहुवे व फायर बिर्गेड को बुलाकर आग पर काबू किया। पिकप चालक जयपाल निवासी जफरपुर थाना तितावी के मुताबिक वह जिओ कम्पनी के टावर पर डीजल सप्लाई करता है, जिसका ठेका गाजियाबाद निवासी रवि के पास है। रोजाना की तरह वह पिकप में डीजल लेकर टावरों पर सप्लाई कर रहा था, कि गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण वह मेकेनिक के पास ठीक कराने गया था कि गाड़ी में पीछे की ओर शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गाड़ी में रखे डीजल के ड्रमों में भी आग लग गई। कस्बे में यह भी चर्चा है कि गाड़ी में वेल्डिंग कराते समय आग लगी है।















