ज़िला निरीक्षण समिति द्वारा गृह किशोर का किया गया निरीक्षण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। ज़िला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का किया गया निरीक्षण। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर आर्यपुरी का निरीक्षण किया गया।

जिला निरीक्षण समिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी,डॉ राजीव कुमार, डॉ अर्पण जैन, मंजू शर्मा, पूनम शर्मा, शावेज द्वारा निरीक्षण किया गया*। जिला निरीक्षण समिति द्वारा आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी, सुरक्षा संबंधी व अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए संस्था में आवासित किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय से आंकड़ा विश्लेषक सचिन कुमार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर स्टाफ उपस्थित रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts