बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में सावन मास में स्थापित की गई भगवान शंकर व पार्वती जी की मूर्ति को गाजे बाजे के साथ कमासिन रोड परैया दाई स्थिति तालाब पर विसर्जन किया गया है।
बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित परैयदाई तालाब का है। जहां सावन मास के एक माह तक बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में भगवान शंकर व पार्वती जी की मूर्ति को स्थापित कर पूजा अर्चना पूरे एक माह सावन मास तक किया गया। जिसमें रविवार को हवन पूजन कर भगवान शंकर और पार्वती जी की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर पूरे बबेरू कस्बे में गाजे बाजे के साथ भ्रमण करते हुए कमासिन रोड परैयदाई स्थित तालाब पर रविवार की दोपहर करीब 3रू00 बजे भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति का विसर्जन किया है। वहीं इस मौके पर भ्रमण में डीजे की धुन पर भक्त खूब थिरके, वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी आगे पीछे चल रहा था। विसर्जन के समय पंकज भट्ट,आदित्य सिंह नाती राजा, गुलाब उपाध्याय सुनील विश्वकर्मा,नवल तिवारी, दीपशाल, वीरशाल, हनू अवस्थी, दादू मिश्रा, सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।















