नगीना/बिजनौर। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाला गुलदार नहीं पकड़ा जा सका। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा का उपचार दमयंती हॉस्पिटल धामपुर में चल रहा था जहां से उनको मंगलवार की शाम छूटी दे दी गई है।अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है। इधर दोपहर के समय जब वन विभाग के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से गुलदार की तलाश की तो गुलदार गन्ने के खेत से जा चुका था जिसके चलते टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
मंगलवार की सुबह एक टीम एसडीओ नजीबाबाद अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में गांव ज्ञानपुर से घनी आबादी के पास स्थित किसान सुनील चौहान के खेत में घुसे गुलदार को पकड़ने पहुंची। टीम में डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह, डा. आरके सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय राणा वन रक्षक, विजय भारत, तेजपाल सिंह, विकास, जगपाल ने ड्रोन उड़कर गाने के खेत में गुलदार की तलाश की तो गुलदार जब गन्ने के खेत में कहीं पर भी दिखाई दिया तो टीम से सदस्यों ने लाइफ जैकेट व हेलमेट पहनकर हाथों में डंडे लेकर गन्ने के खेत में शोर मचाने हुए गुलदार को काफी तलाश लेकिन तब तक गुलदार गन्ने के खेत से जा चुका था। बाद में टीम पिंजरा लगाकर व खेत से जाल हटाकर अपने साथ ले गई।
इधर गुलदार के ने पकड़े जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उधर एसडीओ अंशुमान ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा व कैमरे लगवाए जा रहे हैं तथा कुछ वन कर्मी भी गांव में मौजूद रहेंगे। गन्ने के खेत के चारों ओर लगे चल को हटवा दिया गया है ।















