विवाहिता और उसके साधू भाई पर हमला, मुकदमा दर्ज

बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता और उसके साधू भाई पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें साधू ने दाढ़ी उखाड़ने का भी आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।शहर के सर्राफा बाजार की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटे का जन्म होने पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न शरू कर दिया गया। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह उसने अपने साधू भाई को बुलाया। आरोप लगाया कि पति रवि और जेठ प्रवीण गिरी ने उसके भाई पर भी हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts