हनीट्रैप में फंसाकर अवैध धन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। खतौली पुलिस द्वारा भोले-भाले लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर धन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1 अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 2 मोबाईल फोन तथा 1 स्कूटी बरामद।जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत।

 

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा। लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर अवैध धन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सफेदा रोड ओवर ब्रिज के पास से 1 अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल फोन तथा 1 स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं,ओर एक महिला द्वारा उन्हे फोन पर अपने घर चिनाई का कार्य करने के लिये बुलाया था। जहां पर महिला व उसके अन्य साथियों द्वारा, मेरे पिता को बंधक बनाकर अश्लील विडियो बना ली गयी तथा विडियो को प्रसारित करने तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर धन की मांग की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा थाना खतौली पर मु0अ0सं0- 307/2024 धारा 115(2),352,318(4),308(5),127 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा बंधक को सकुशल छुड़ाने तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण के घर से बंधक मुकेश को सकुशल बंधनमुक्त कराया गया परन्तु अभियुक्तगण मौके से फरार होने में सफल हो गये। जिस का खतौली पुलिस द्वारा मौके से फरार हुए अभियुक्तगण को 24 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर सफेदा रोड ओवर ब्रिज के पास से 1 अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts