कैंप का आयोजन कैंप में विद्यालय पहुंचे बच्चों का स्वागत रोली चंदन का टीका लगाकर फूल माला पहना कर किया गया सुगत।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी । पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में किया गया समर कैंप का आयोजन । समर कैंप में विद्यालय पहुंचे बच्चों का स्वागत रोली चंदन का टीका लगाकर और फूल माला पहना कर किया गया इस अवसर पर विद्यालय आकर सभी बच्चे बहुत प्रसन्न नजर आए ।

समर कैंप में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बालिका शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक, संचारी रोग की रोकथाम हेतु नाटक , गीत, व समूह गान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित सभी बच्चों ने आनंद लिया। दुष्यंत कुमार शर्मा द्वारा भी बच्चों को समाज में कैसे रहा जाता है विषय पर चर्चा की ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मैराज खालिद रिजवी ने संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि सरकार के आदेश् पर यह समर कैंप आयोजित किया गया है जिसमें बच्चों को विद्यालय लाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना है और समाज में कैसे उन्हें रहना है इस बारे में जागरूक करना है इसलिए आप सभी से अपील है कि अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि शिक्षा हमे जिंदगी जीने का सलीका सिखाती है इसलिए सभी मेहनत से पढेंऔर उच्च शिक्षा हासिल करें।समर कैंप के दौरान सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुगलकपुर का भ्रमण कराया गया जिसमें डॉक्टर निमित्त द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न रूम जैसे इंजेक्शन रूम, ऑपरेशन थिएटर रूम, जनरल वार्ड आदि का बच्चों को भ्रमण कराया और उन्हें संचारी रोग से बचने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी । समर कैंप में बच्चों को हलवा वितरण किया गया।इस अवसर पर अध्यापकगण रश्मि ,दुष्यंत कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार , रूबी ,दीपशिखा रानी,सपना, सुभाषचंद ,बाबर, पंकज कुमार मोनिका अल्पना ,रेनू एवं छात्र-छात्राएं वंशिका ,लक्ष्मी, नंदिनी, सना ,अरमान, सद्दाम, आर्यन, सुमित, लव ,राधिका गर्ग, प्रिंस ,तमन्ना,तान्या,सायमा,लक्ष्मी,पिंकी,अलका,बिर्जेश ,बीना,रीना ,सविता आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts