किसान की फसल पर दबंग ने चलाया ट्रैक्टर,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। थानाभवन। सम्पति बटवारे का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष ने साढे सात बीधा खेत में खड़ी जवार की फसल को ट्रैक्टर चलाकर तहस नहस किया पिडित दुसरे पक्ष ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार। थानाभवन नगर के मौहल्ला रोगनग्रान निवासी अजय कुमार पुत्र ब्रजमोहन व पुष्प कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल आदि का विनय कुमार पत्र ब्रजमोहन के साथ संम्पति बटवारें का एक वाद न्यायालय अपर आयुक्त तृतीय के यहा चल रहा है जिसमें विनय कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर उसकी सुनवाई न होने आरोप लगाया था जिस पर न्यायालय से उपजिलाधिकारी शामली को विनय कुमार की सुनवाई कर फैसला देने का आदेश 24 मई को दिया गया। जिस पर पिड़ित अजय कुमार व पुष्प कुमार का आरोप है कि विनय कुमार ने उनके साढे सात बीधा जमीन मे खड़ी जवार की फसल को ट्रैक्टर चलाकर तहस नहस कर दिया जबकि न्यायालय के आदेश पर दो वर्ष पूर्व हल्का लेखपाल ने जमीन की कुर्रेबंदी कर दी थी।पिडित अजय व पुष्प कुमार ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग पर उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के ओदश दिये। उधर विनय कुमार ने बताया पहले लगे कुर्रे अपर आयुक्त ने खत्म कर दिये यह मेरी जमीन है। पुलिस ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कारवाई की जायेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts