भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
बागपत। अभियोजन निदेशालय उत्तरप्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन बागपत के कुशल नेतृत्व में शानिवार से प्रभावी होने वाले तीन नये अधिनियम पर चर्चा की गई।प्रथम भारतीय न्याय अधिनियम 2023 द्वितीय भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम और तृतीय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023पर सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शानिवार को कार्यशाला का अयोजन शिवप्रसाद संयुक्त निदेशक, राहुल सिंह नेहरा ज़िला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) द्वारा प्रारम्भ किया गया। शानिवार को जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि नए कानून व्यवस्था लागू होने पर गरीब जनता और पीड़ित पक्षों को न्याय मिलना और सरल हो जायेगा। इस मौके पर मनोज कुमार पटेल, आशीष प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, विमलेश एवम सहायक ज़िला शासकीय अधिवक्तागण फौजदारी में अशोक सैनी, अमित कुमार खोकर, गगन गौड़ द्वारा अपने अपने तरीके से प्रकाश डाला। एवम् अन्य विषय पर चर्चा में प्रतिभागी में एपीओ में अभिराम गौतम, नरेश कुमार, तथा विशेष लोक अभियोजको में चश्मवीर सिंह, अजय धामा, इंदरपाल सिंह, नरेन्द्र पंवार, दिनेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
















