युवक का शव यमुना किनारे मिला, पत्नी और प्रेमी पर हत्या की आशंका

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के वीरा गांव में दो दिन से लापता युवक का शव यमुना नदी किनारे बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान यमुना किनारे उसका शव पड़ा मिला, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। परिजनों ने युवक की पत्नी ममता और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ममता का चरित्र विवाह के समय से ही संदिग्ध था और उसका कई वर्षों से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक कमल के फोन से ममता और उसके प्रेमी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं, जिसे परिजन हत्या की ठोस वजह मान रहे हैं। उनका कहना है कि ममता ने अपने आशिक के साथ मिलकर पहले कमल की हत्या की और फिर उसका शव नदी किनारे फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को जांच में शामिल कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts