अपहरण कर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार .

बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।12 अप्रैल 26 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त जगमोहन निवासी कालिंजर को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया है।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts