बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह निकट पर्यवेक्षण में थाना मरका पुलिस द्वारा महिला पर अवैध तमंचे से फायर कर घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।10 अप्रैल 26 की रात्रि को थाना मरका क्षेत्र के ग्राम अरमार में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर घायल कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना मरका में अभियोग पंजीकृत किया गया था।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना मरका पुलिस ने02 अभियुक्तों को ग्राम अरमार से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कृष्णदत्त मुखिया थाना मरका एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं जिस पर मारपीट,धोखाधड़ी, गुण्डा एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णदत्त उर्फ मुखिया पुत्र मथुरा प्रसाद व जितेन्द्र पुत्र श्याम बिहारी निवासी अरमार थाना मरका जनपद बांदा के निवासी हैं।















