तेजस फाउंडेशन, जो पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है, ने सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम को अपना संरक्षक नियुक्त किया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
संरक्षक बनाए जाने पर ठाकुर संगीत सिंह सोम ने ट्रस्ट को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आगे भी हर संभव सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री अमित गोयल ने ठाकुर संगीत सिंह सोम को तेजस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। समारोह में ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।















