ग्राम सठेड़ी में फायरिंग की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

रतनपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सठेड़ी में प्रवीन पुत्र पदमसिंह पर 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी एक गाड़ी से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घबराहट में उनकी गाड़ी असंतुलित होकर ईंख के खेत में पलट गई। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर खेतों में फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल प्रवीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रवीन को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

मौके पर पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से तीन मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्रवीन के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts