दाऊजी मंदिर से ठाकुर जी की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

अलावड़ा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित दाऊजी मंदिर से दिनदहाड़े अष्टधातु से निर्मित प्राचीन ठाकुर जी की मूर्ति और चांदी की बांसुरी चोरी हो गई। यह घटना तब सामने आई जब शाम को पूजा के लिए मंदिर पहुंची मंजू वशिष्ठ ने पट खोलने के बाद प्रतिमा को गायब पाया। मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह पूजा के बाद उन्होंने पट बंद कर दिए थे। मंदिर के बाहर उनके भाई की चाय की दुकान है, जो सामान्यतः निगरानी रखते हैं। हालांकि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया गया कि दोपहर 2:10 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनमें से एक मंदिर में प्रवेश कर 1.5 मिनट बाद वापस निकल गया। बाद में उसी युवक को पास की दुकान से बैग खरीदते देखा गया। शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। अलवर से साइबर टीम भी बुलाई गई है। मंदिर से प्रतिमा की चोरी से क्षेत्र में भारी रोष है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts