भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली। रिश्तेदार बताकर आरोपी फोन कॉलर ने पीड़ित को झांसे में लेकर पीड़ित के बैंक खाते से 51744 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।थानाभवन नगर के मोहल्ला सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ित के फोन पर आए काल पर व्यक्ति ने परिचित की आवाज में बात करते हुए परिवार के हालचाल की बात की आरोपी ने बच्चो के नाम आदि बताकर विश्वास में ले लिया। फिर खाते में कुछ पैसे डालकर उन्हें अन्य खाते में डलवाने के लिए कहा। अपने पिता की मृत्यु का दुखड़ा रोते हुए झांसे में लेकर पीड़ित के खाते से अलग अलग किस्तों में कुल मिलाकर 51744 रुपये खाते से उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
















