भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। चुनाव का पर्व, देश का गर्व घर घर जायेंगे अलख जगाएंगे, सभी मतदाताओं का मत डलवाएंगे, मतदान प्रतिशत बढ़वाएंगे। स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु लघु प्रदर्शनी का आयोजन। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन। चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन। मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी/ स्वीप प्रभारी श्री संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपूर्वा यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी चौपाल लघु प्रदर्शनी में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी पाठशाला चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया।चुनावी शब्दावली में सफल प्रतिभागियो सावन व अक्षय को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त चुनावी पाठशाला लघु प्रदर्शनी में अनिल शास्त्री प्रधानाचार्य एवम अंकित खेरवाल खेल प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















