तहसील आपके द्वारा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर, जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में “तहसील आपके द्वारा” अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व टीम और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से प्रो-एक्टिव रहने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने भूमि पैमाइश के मामलों पर विशेष ध्यान देने की बात कही और निर्देश दिया कि टीम पहले जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच करे और फिर नाप-जोख की प्रक्रिया शुरू करे। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित गांव में शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं। इन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि हर नागरिक को न्याय और उसके अधिकार का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि न्याय और उम्मीद का समावेश अभियान की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में राजस्व अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts