मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के कुछ ही देर बाद लौटा विमान

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा। यह विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी दिक्कत का शिकार हो गया, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से पायलट ने विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया। विमान में 300 से अधिक यात्री सवार थे। विमान के पायलट ने उड़ान के दौरान समस्या का पता लगते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान सुरक्षित रूप से मुंबई हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एयरलाइन की तकनीकी टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह एक रूटीन सेफ्टी प्रोसेस था और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान में तकनीकी जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से न्यूयॉर्क भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। एयर इंडिया ने यात्रियों को असुविधा के लिए खेद जताते हुए पूरी सहायता और भोजन की व्यवस्था की है। विमान की तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts