मालाखेड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा मालाखेड़ा द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम मालाखेड़ा को सौंपा गया। ब्लॉक महिला मंत्री ललिता आर्य ने बताया कि ज्ञापन में वेतन विसंगति को दूर करने, स्थानांतरण नीति में सुधार, सभी पदों पर नियमित डीपीसी करवाने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इस दौरान प्रेमचंद जाट, ब्लॉक प्रभारी ओम प्रकाश सैनी, महावीर सिंह चौधरी, उम्मीद प्रजापत, अभिषेक चौधरी, अमीलाल, हरि सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की वैकल्पिक रणनीति अपनाई जाएगी।















