भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। प्राथमिक विधालयो में सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल अटेंडेंस का विरोध कम होएं का नाम नहीं ले रहा है उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों-कर्मचारियों की सोमवार से शुरू हुई डिजिटल अटेंडेंस (टैबलेट पर चेहरा दिखाकर हाजिरी लगाने) की व्यवस्था का पूरे प्रदेश में व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में भी भी आज सोमवार दोपहर सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर डिजिटल हाजिरी का जमकर विरोध किया गया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है की आज जो हमारा धरना प्रदर्शन है वो प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान की वजह से है जो ों लाइन हाजिरी लगाने की बात है इसका हम पूर्ण रूप से विरोध करते है जब तक ये आदेश निरस्त नहीं किया जायेगा शिक्षक शांत नहीं बैठेंगे। हमारे ऊपर केवल स्कूल कालेज में बच्चो को पढ़ाने का काम नहीं है और भी बहुत काम होते है। सरकार शिक्षकों की कंही भी ड्यूटी लगा देती है चाहे वो चुनाव में हो या फिर कांवड़ मेले में। अगर जल्दी ही सरकार ने ये आदेश वापस नहीं लिया तो २९ तारीख से शिक्षक बड़ा आंदोलन करेंगे।















