हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में की लूट से क्षेत्र में फैली सनसनी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर।हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में की लूट से क्षेत्र में फैली सनसनी।  थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने बंधक बनाकर शोरूम से 20 लाख रुपए से अधिक का सोना और 5 किलो चांदी लूट ली। एक घंटे तक शोरूम में रुके बदमाशों ने तसल्ली के साथ सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया।एसएसपी नें बताया की दुकान में सबसे पहले एक बुर्का पहने व्यक्ति ने प्रवेश किया। जिसके पीछे-पीछे चार और अन्य बदमाश भीतर घुसे।

डकैती डालकर फरार होते बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर चले गए। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर नवाजिश हसन और आकिब हसन का नूर ज्वैलर्स के नाम से एक शोरूम और आभूषण बनाने का कारखाना है। एससपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे शोरूम में बुर्का पहने एक व्यक्ति ने प्रवेश किया। जिसने हथियार के बल पर शोरूम संचालक को आतंकित किया। उसके पीछे-पीछे पांच अन्य बदमाश भी शोरूम में घुस आए। जिन्होंने सभी को बंधक बना लिया।शोरूम के बगल में ही आभूषण बनाने का एक छोटा सा कारखाना भी है।

उन्होंने बताया कि बदमाश करीब एक घंटा शोरूम और बगल में सटे मकान में रहे। इसके बाद वह करीब 300 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरा की DVR भी ले गए।एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे किसी जानकार व्यक्ति का हाथ है। उन्होंने कहा कि इतनी संकरी गली में बिना मुखबिरी के ऐसी घटना को अंजाम देना संभव नहीं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कहते हुए बताया कि एक संदिग्ध बदमाश को पहचान लिया है। गली में लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts