औरैया : फफूंद रेलवे स्टेशन पर शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या,

औरैया जिले के फफूंद रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह दुखद घटना घटी, जहां सिद्धार्थ नगर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत 36 वर्षीय शिक्षक दीपक तिवारी ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से अघारा गांव के निवासी दीपक वर्तमान में दिबियापुर के बाबू दयाराम नगर में रहते थे। उनकी पत्नी ऊषा भी सिद्धार्थ नगर में शिक्षिका हैं। शीतकालीन अवकाश के दौरान दंपति दिबियापुर आए थे, जहां से ऊषा अपने मायके उरई चली गई थीं।

दीपक सुबह रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन की ओर पहुंचे और अप लाइन पर आती ट्रेन के सामने लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हटाया और परिजनों को सूचित किया। मृतक के छोटे भाई सचिन को भी आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts