नवी मुंबई में 12 साल में तैयार हुआ भव्य श्री श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को नवी मुंबई के खारघर में बनकर तैयार एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और इसे श्री श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर कहा गया है। यह मंदिर 9 एकड़ में फैला हुआ है और इसे बनाने में 12 साल का समय लगा है, साथ ही 200 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की 3D तस्वीरों से सजा दरबार होगा, और पीएम मोदी इस विशेष दरबार का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह सांस्कृतिक सेंटर और वैदिक म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे। मंदिर में प्रभु पाद जी का मेमोरियल भी होगा। इस भव्य उद्घाटन समारोह की शुरुआत 9 जनवरी से हो चुकी है और यह 15 जनवरी तक चलेगा।

मंदिर में और क्या-क्या संरचनाएं हैं जानिए

  • दशावतार मंदिर के सामने विशाल बागिचा, जिसमें फव्वारे और बहुत ही सुन्दर लाइटिंग की गई है.
  • मुख्य मंदिर और उसकी छतों पर कलाकृतियों को सफेद, सुनहरे और गुलाबी रंगों से सजाया गया है.
  • अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस
  • नौका उत्सव के लिए विशाल तालाब
  • वैदिक शिक्षा कॉलेज की लाइब्रेरी
  • विशालाकार प्रसादम हॉल
  • आयुर्वेदिक हिलिंग सेंटर, जहां आयुर्वेद, योगाभ्यास और मंत्राभ्यास आदि करवाया जाएगा.
  • शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां, जहां भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा व्यंजन परोसे जाएंगे.

इस मंदिर में 3 हजार भक्तो के एकसाथ बैठने की व्यवथा की गई है. इस ऑडिटोरियम में कल्चरल इवेंट होते रहेंगे. मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.

सूरदास प्रभु ने क्या कुछ कहा?

इस मंदिर के बारे में टीवी 9 से बात करते हुए मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने विस्तार में बताया की मंदिर नवी मुंबई क्षेत्र में अध्यात्म का नया केंद्र बनकर उभरेगा. उन्होंने बताया कि पीएम के आने से उन्हें और बल भी मिलता है जिस तरह की हाल ही में स्थिति देखी गई है. यहां लोग न सिर्फ भक्ति और भगवान की शरण में आएंगे बल्कि अपने अशांत मन को शांति करने के लिए सहारा लेंगे. सूरदास महाराज ने बताया कि बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर जो कायराना हमला हुआ, उसकी वो निंदा करते है. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को लेकर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन भी किया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts