सर्दियों में चाय: गर्माहट का भ्रम या सेहत का सच? एक्सपर्ट से जानिए फायदे-नुकसान

सर्दियों का मौसम आते ही चाय की खपत अपने चरम पर पहुंच जाती है। ठंडी हवा, कोहरा और सुस्ती के बीच एक कप गर्म चाय लोगों को राहत देती है। आम धारणा है कि चाय पीने से शरीर गर्म रहता है, इसलिए कई लोग दिन में चार से पांच कप या उससे भी ज्यादा चाय पी लेते हैं। लेकिन क्या वाकई चाय शरीर को लंबे समय तक गर्म रखती है? और क्या अधिक चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमने चिकित्सा विशेषज्ञ से बात की।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. एल. एच. घोटेकर के अनुसार, दूध वाली चाय का अधिक सेवन हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर अगर चाय खाली पेट पी जाए तो यह एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। उन्होंने बताया कि चाय में मौजूद कैफीन शरीर पर उत्तेजक प्रभाव डालता है, जिससे कुछ लोगों को बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना और नींद में परेशानी भी हो सकती है।डॉ. घोटेकर ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल साइंस में ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि चाय शरीर को लंबे समय तक गर्म रखती है। चाय एक गर्म पेय है, इसलिए इसे पीते समय और उसके कुछ मिनट बाद तक शरीर में गर्माहट महसूस होती है। लेकिन यह प्रभाव अस्थायी होता है। चाय शरीर का आंतरिक तापमान नहीं बढ़ाती, बल्कि सिर्फ गर्मी का एहसास देती है, जिसे लोग अक्सर शरीर के गर्म रहने से जोड़ लेते हैं।

जहां तक ज्यादा चाय पीने से डिहाइड्रेशन का सवाल है, विशेषज्ञ बताते हैं कि अत्यधिक चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन हल्का मूत्रवर्धक होता है, यानी यह बार-बार पेशाब आने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है। अगर कोई व्यक्ति पानी कम पीता है और उसकी जगह ज्यादा चाय पर निर्भर रहता है, तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए, इस पर डॉ. घोटेकर का कहना है कि सामान्य रूप से दिन में दो से तीन कप चाय तक सीमित रहना बेहतर है। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए कि चाय के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिया जाए। अगर सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और गर्म रखना है, तो चाय के साथ सूप, गुनगुना पानी और पौष्टिक भोजन को भी दिनचर्या में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिन में ज्यादा चाय पीने के क्या हैं नुकसान

डॉ. घोटेकर कहते हैं कि सर्दियों में एक कप चाय पीने के कोई नुकसान नहीं है. हालांकि चाय हमेशा खाली पेट पीने से बचें. पानी पीने या खाने के बाद इसको पी सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं. क्योंकि अगर दिन में दो या इससे ज्यादा कप चाय पीते हैं तो इससे बार- बार पेशाब लगता है. इससेशरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल सकते हैं. सर्दियों में वैसे ही प्यास कम लगती है और लोग पानी कम पीते हैंय ऐसे में अगर कोई व्यक्ति दिन भर चाय पीता है तो शरीर में जाहिर तौर पर पानी की कमी हो जाती है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है. ज्यादा चाय पीने सेहोंठ के सूखना जैसी समस्या भी हो सकती है.

चाय की जगह क्या पीना बेहतर है?

गुनगुना पानी

तुलसी, अदरक, दालचीनी की चाय पी सकते हैं.

बिना दूध की चाय भी पीना फायदेमंद है

चाय की जगह ग्रीन टी पी सकते हैं.

कैसे पहचानें कि शरीर में पानी की कमी हो रही है?

पेशाब का पीला रंग

मुंह सूखना

चक्कर आना

प्यास ज्यादा लगना

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts