मुजफ्फरनगर नगरपालिका में चेयरपर्सन का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार सुबह टाउनहाल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान टाउनहाल परिसर में बेतरतीब पार्किंग, कार्यालयों में सफाई की कमी और गंदगी का आलम देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग में दो कर्मचारी रहीस और सोनू ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, जिनकी पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। इस पर चेयरपर्सन ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए और समय की पाबंदी को लेकर सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी।कंट्रोल रूम में पुराना रिकॉर्ड अव्यवस्थित और साफसफाई की हालत खराब मिली। वहीं, टाउनहाल परिसर में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, गार्ड की गैरमौजूदगी और पार्क में बाहरी लोगों की भीड़ पर नाराज होकर रिकॉर्ड कीपर तनवीर आलम को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल को व्यवस्थित रखने और गड़बड़ी की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जन्ममृत्यु कार्यालय के पास जर्जर लोहे के चैनल को बदलवाने का निर्देश भी दिया गया। चेयरपर्सन ने साफ कहा कि नगरपालिका की छवि बनाए रखने के लिए अधिकारी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें और नगर की सफाई तथा व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सभासद रजत धीमान, एई जलकल सुनील कुमार, लिपिक मनोज पाल, तनवीर आलम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts