जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल के साथ पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान कचहरी में उपस्थित लोगों से बातचीत की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी जांच की गई। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी समीक्षा की गई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, हर छोटी-बड़ी सूचना उच्च अधिकारियों को देने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।















