मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, शातिर वाहन चोर और बाबरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शातिर चोरों और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में थाना बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी बुढ़ाना आनन्द देव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम विज्ञाना मार्ग पर एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वाहन चोर और अंतर्जनपदीय बाबरिया गैंग के सदस्य को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध शस्त्र और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts