शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने किया पैदल गश्त, जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

औरैया  कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर. शंकर ने गुरुवार को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी श्री शंकर ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच कराई तथा क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने आमजन को पुलिस की तत्परता और सजगता का संदेश देते हुए सहयोग की अपील भी की। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी सुनिश्चित किया कि थाना क्षेत्र में कोई भी असामाजिक गतिविधि न हो और नागरिक निडर होकर अपने दैनिक कार्यों को संपन्न कर सकें। पुलिस की इस मुहिम से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts