भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर |एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव 2024 का आयोजन बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कला उत्सव में संगीत, गायन, नृत्य, दृश्य कला, और स्थानीय खेल खिलौने जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सविता सिंह, ए डीआई ओ एस महोदय श्री शैलेंद्र त्यागी, और नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, दृश्य कला आदि क्षेत्रों में बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। निर्णायक मंडल में विभिन्न विषयों के पारंगत अध्यापकों ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विजेताओं का चयन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्या डॉक्टर सविता सिंह ने कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।इस कला उत्सव ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का शानदार अवसर प्रदान किया।

















