किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का समाधान, राकेश टिकैत की उपस्थिति

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर| किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का समाधान, राकेश टिकैत की उपस्थिति ,किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य पदाधिकारी और जिले के सभी विकास खंडों से आए किसान उपस्थित थे।

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुना गया और उनके शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त किए गए। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और उप कृषि निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस किसान दिवस का समापन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts