स्मार्ट फोन का प्रयोग विद्यार्थी केवल ज्ञानार्जन के लिए करें:डा निर्वाल।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

 

मुज़फ्फरनगर। प्रदेश सरकार की अध्ययन रत छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत आज शुक तीर्थ स्थित संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षारत विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए । आज 18 लाभार्थी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए ।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा के तकनीकी पक्ष को आधार प्रदान करना है और विद्यार्थियों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए परिपक्व करना है । विद्यार्थी स्मार्ट फोन का प्रयोग केवल ज्ञानार्जन के लिए ही करें और फोन के दुरुपयोग से बचे । इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा डा निर्वाल का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में स्वामी आनंद वेश जी महाराज संस्थापक ,राणा शास्त्री प्रधानाचार्य , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा , कार्यक्रम संयोजक सोमवार सिंह ,शिक्षक विकास कुमार ,विवेक कुमार ,अरुण कुमार सहित लाभार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts