भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। ग्राम तुगलक पर में नव निर्मित काऊ सेंचुरी तक प्रस्तावित सी सी मार्ग का शिलान्यास और पुलिया का लोकार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने आज फीता काटकर किया और उपस्थित किसानों को संबोधित किया । डा निर्वाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसलों के और गौ वंश के संरक्षण के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर गौ आश्रय स्थल निर्मित कराए है ।इसी परिपेक्ष में केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान के परिश्रम और प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.योगी जी के गौ वंश के संरक्षण के प्रति संवेदनशील और गंभीर प्रयासों से पश्चिम उत्तरप्रदेश में आधुनिक तथा विश्व स्तरीय काऊ सेंचुरी निर्मित हो सकी है । इस गौ संरक्षण केंद्र में लगभग 5 से 6 हजार गौ वंश संरक्षित ,पोषित किए जा सकते है। कार्यक्रम को भाजपा नेता कुशपुरी और जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी ने भी संबोधित किया इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजकों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल और कुश्पुरी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर गोविंद शर्मा ,नबाब सिंह ,पदम सिंह हिमांशु ,मगन प्रधान ,रविन्द्र गिरी ,प्रमोद कुमार ,कुलवंत सिंह ,सुभाष प्रधान ,अनिल गौतम ,प्रदीप प्रधान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,अध्यक्षता भगत सिंह प्रधान और संचालन शुभम आर्य ने किया।















