बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र के करिंगा गांव में करंट लगने से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई है। परिवार में कोहराम मच गया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी छात्रा अर्चना देवी पुत्री बच्छराज कुशवाहा उम्र 17 वर्ष, यह महर्षि विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जो आज सुबह दरवाजे के सामने लगे विद्युत खंभे के सपोर्ट की तार को हाथों से पकड़ लिया। जिससे करेंट की चपेट पर आ गई, जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालयभेज दिया है। मृतक दो बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी, इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।















