रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जब तक सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक सिंधु नदी का पानी आतंकवाद के संरक्षकों तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते तथा पड़ोसी देश को शांति और सहयोग का माहौल बनाने के लिए आतंकवादी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाना होगा। रक्षा मंत्री के इस बयान को भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति दृढ़ रुख के रूप में देखा जा रहा है।























































