थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपमहानिरिक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस द्वारा थाना मटौंध में तथा जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बसंल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सख्त आदेश जारी कर जिम्मेदारो को निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts