बबेरू/ बांदा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत करहुली गांव में खाद न मिलने से किसानों ने सहकारी समिति में किया नारेबाजी, अपने चाहतों को खाद देने का किसानों में आरोप लगाया है। वही सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार किसानों को शांत करवाकर किसानों को खाद का वितरण करवाया।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत करहुली गांव में शनिवार की सुबह करहुली गांव की सहकारी समिति में सैकड़ो की संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन समिति के कर्मचारियों के द्वारा किसानों को खाद्य वितरण नहीं किया जा रहा था। जिससे किसान परेशान शनिवार की दोपहर खाद न मिलने से समिति पर नारेबाजी करने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस नायब तहसीलदार मनोहर सिंह किसानों को समझा बुझाकर समिति के सचिव को बुलवाकर मौजूदा में जितनी खाद्य सोसाइटी में थी तो वितरण सिस्टम से करवाया गया। मौजूद छात्र नेता सनी पटेल विधायक ने किसानों के साथ सोसाइटी के सचिव पर आरोप लगाया है की समिति पर सचिव व कर्मचारियों के द्वारा अपने चहेतो को खाद वितरण कर देते हैं। लेकिन किसानों को खाद्य वितरण नहीं किया जाता। सुबह से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।















