राज्य अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (RKMA) के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन अनुसार जयपुर जिले के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी द्वारा जयपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस घोषणा के तहत सोशल मीडिया प्रभारी पद पर डॉक्टर अशफाक देशवाली को नियुक्त किया गया। सह कोषाध्यक्ष के रूप में जियाउद्दीन शकीलउर रहमान और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सलमा निशा को महिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, वसीम अहमद, समा परवीन, सीमा बानो, प्रवीण नागोरी और सलमान कामिल को भी कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर शामिल किया गया। हज सेक्रेटरी के रूप में हाजी निजामुद्दीन को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर (RKMA) के सदस्यों और जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, तैयब नकवी (जिला अध्यक्ष) तथा महासचिव जाहिद हुसैन को रामगंज चौपड़ पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
महासचिव जाहिद हुसैन ने (RKMA) राज्य अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन है। यह संगठन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और केंद्र तथा राज्य सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए सतत कार्यरत है।















