धौलपुर में महिला सशक्तिकरण हेतु RS-CIT एवं RS-CSEP कोर्स का भव्य उद्घाटन

धौलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग और RKCL के सहयोग से मेरिट के आधार पर चयनित महिलाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT और RS-CSEP कोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 22 फरवरी 2025 को Alliance Institute of Academy में, संस्थान के कार्यालय तिलक पब्लिक स्कूल, संतर रोड, धौलपुर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धौलपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद कपिल अग्रवाल और RKCL के जिला प्रतिनिधि दीपक परमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर चयनित 49 विद्यार्थियों को RS-CIT और RS-CSEP कोर्स की पुस्तकें प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सेंटर के निर्देशक विष्णु सक्सेना ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और RKCL के सहयोग से महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में आकांक्षा भार्गव, विशाल श्रीवास्तव, अंजली शर्मा, दीप्ति रावत, गौरी, काजल श्रीवास, प्रिया बंसल, प्रियंका देवी गुप्ता, संगीता मीना, सिमरन, आस्था यादव, दीपका वर्मा, दिव्यांशी परमार, जया सिकरवार, प्रिया सविता, सुहानी, संजना कुमारी, संध्या गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts