एसएसपी संजय कुमार ने किया सिविल लाइन व महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने थाना सिविल लाइन और महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष और शस्त्रागार सहित विभिन्न इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रखे त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन करते हुए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, नए सिरे से टॉप-10 अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने, शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करने, महिला अपराधों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने तथा आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण करने और थाना क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी बनाना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts