मुजफ्फरनगर: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर एसएसपी की समीक्षा बैठक

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी प्रभारी, और सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और आगामी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना था। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र के शीर्ष अपराधियों पर निगरानी रखें और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

एसएसपी महोदय ने थानों में फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने और थानों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर बल दिया। लंबित विवेचनाओं, विशेषकर एससी/एसटी एक्ट, पोक्सो एक्ट और महिला अपराधों की त्वरित जांच और निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब, जुआ, सट्टा, और मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया।अंत में, आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को बाजारों और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts