पुरकाजी : मंशा देवी की जोत लेकर फलौदा पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी , हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के अवसर पर गाँव फलौदा के सैकड़ों श्रद्धालु मंशा देवी हरिद्वार, उत्तराखंड से माता की जोत लेकर गाँव के मंशा देवी मंदिर में पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ एक अक्टूबर को किया गया, जिसमें श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए हरिद्वार से जोत लाए। श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर झूमते, नाचते और गाते हुए यात्रा पूरी की।

मंशा देवी मंदिर में जोत स्थापित करने के बाद पंडित संजीव ने जानकारी दी कि इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन मंदिर में माता की आरती की जाएगी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि गाँव के लोग अखंड ज्योति से दीप प्रज्वलित कर अपने घर ले जाते हैं और माता का गुणगान करते हुए नवरात्रि व्रत रखते हैं। इस पदयात्रा में संजीव भारद्वाज, बिट्टू त्यागी, गुड्डू त्यागी, पंडित विकुल शास्त्री, सन्नी त्यागी, मुनेश त्यागी, आदेश त्यागी, आलोक त्यागी, टीटू त्यागी, अरविंद शर्मा और अन्य श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts