एसएसपी अभिषेक सिंह ने थाना छपार का किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने थाना छपार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, विवेचक कक्ष, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। उन्होंने थाना में रखे अभिलेखों, जैसे त्यौहार रजिस्टर और अपराध रजिस्टर की भी बारीकी से जांच की। महोदय ने टॉप-10 अपराधियों की सूची की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए और नए अपराधियों को चिन्हित करने की सलाह दी।

निरीक्षण के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना छपार, पुरकाजी और चरथावल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अर्दली रूम में वार्ता की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, और अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, और सट्टा की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही, और अवैध खनन, पशु, वन और भूमाफियाओं के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित समाधान के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts