SSC CGL एग्जाम पैटर्न में बदलाव, सेक्शनल टाइमिंग का नया नियम जान लें.

कंबाइड लेवल ग्रेजुएट (CGL) भर्ती को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रमुख भर्ती माना जाता है. प्रत्येक साल बड़ी संख्या में SSC CGL भर्ती के तहत पदों पर भर्ती करता है. ऐसे में बड़ी संख्या में प्रत्येक साल SSC CGL भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आवेदन भी करते हैं. ऐसे में तय है कि SSC CGL भर्ती के लिए कॉम्पिटिशन टफ माना जाता है. कई कैडिडेट्स सालों से SSC CGL की तैयारी कर रहे हैं और करते हैं. ऐसे सभी कैंडिडेट्स की तैयारियों को झटका लग सकता है, अगर वह SSC CGL में हुए बदलाव के आधार पर अपनी तैयारियां ना करें. असल में SSC ने CGL एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है. सेक्शनल टाइमिंग का नया नियम लागू किया गया है.आइए, इसी कड़ी में SSC CGL एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि CGL भर्ती के नए एग्जाम पैटर्न में सेक्शनल टाइमिंग समेत अन्य नए नियम क्या लागू किए गए हैं.

CGL एग्जाम का पुराना पैटर्न जान लें

SSC ने CGL एग्जाम पैटर्न में जून 2026 में बदलवा किया है. पुराने एग्जाम पैटर्न की बात करें तो पहले SSC CGL टियर 1 के 100 सवालों को सॉल्व करने के लिए 60 मिनट दिए जाते थे. चारों विषय के लिए एक ही समय दिया जाता था. तो वहीं SSC CGL टियर 2 के सेक्शन -1 और सेक्शन- II में के 130 सवालों को सॉल्व करने के लिए 2 घंटे दिए जाते थे. प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित था, लेकिन किसी भी विषय के लिए समय संबंधी कोई सख्त नियम लागू नहीं था. कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी सेक्शन पहले सॉल्व कर सकते थे. सवालों को सॉल्व करने का पंसदीदा क्रम चुन सकते थे. सरल सवालों को पहले सॉल्व और कठिन सवालों को बाद में सॉल्व कर सकते थे.

नया नियम लागू, सेक्शनल टाइमिंग तय की गई

SSC ने साल 2026 जून से CGL एग्जाम का नया पैटर्न लागू कर दिया है, जिसके तहत CGL टियर- 1 और टियर-2 में सवालों को सॉल्व करने के लिए सेक्शनल टाइमिंग तय की गई है. अबटियर-1 में प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट आवंटित किया गया है तो वहीं CGL टियर -2 एग्जाम में सेक्शन -1 और सेक्शन -2 के सवालों को सॉल्व करने के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की गई है.इस बदलाव के तहत अब कोई भी कैंडिडेट अपनी मर्जी से CGL एग्जाम में सवालों को सॉल्व नहीं कर सकता है. तो वहीं ना ही वहीं एग्जाम के दौरान अपनी मर्जी से पहले दूसरे विषय के सवाल सॉल्व कर सकते हैं. नए नियम के तहत कोई भी कैंडिडेट्स अब पेपर सबमिट करने के बाद उस विषय पर वापस नहीं जा सकता है.

अब विषयवार ही सवाल सॉल्व कर सकते हैं

SSC CGL के संशोधित पैटर्न के अनुसार कैंडिडेट्स को निश्चिम पैटर्न पर सवाल सॉल्व करने होंगेऋ मसलन, कैंडिडेट्स विषयवार ही सवाल सॉल्व कर सकते हैं. प्रत्येक विषय और सेक्शन के लिए टाइम निर्धारित किया गया है.

मॉक टेस्ट से करें तैयारी

SSC CGL के नए पैटर्न ने कैंडिडेट्स के लिए चुनौती पैदा की हैं. ऐसे में कैंडिडेट्स को चाहिए कि वह अधिक से अधिक माॅक टेस्ट से अपनी तैयारियां करें. साथ ही सेक्शन टाइमर लगाते हुए वह मॉक टेस्ट में शामिल हों. इससे कैंडिडेट्स दबाव झेलने के अभ्यस्त हो जाएंगे तो साथ ही प्रत्येक विषय के लिए व्यावहारिक गति निर्धारित हो सकेगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts